विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने झाड़ियों में एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि देखी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी को और मजबूत किया और आतंकी को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा। इस दौरान आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

मारे गए आतंकी के पास से युद्ध जैसे हथियार और सामग्री बरामद हुई है, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights