जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात बथूनी वन क्षेत्र में आग लग गई, जिसने सात से आठ एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया और इससे पेड़ों एवं वन्यजीवों को गंभीर नुकसान पहुंचा।

वन सुरक्षा बल का व्यापक अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों पर सोमवार तक काबू पा लिया गया था। इससे पेड़ों एवं वन्यजीवों को गंभीर नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights