मुज़फ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को मंडी समिति सचिव वीरेन्द्र कुमार चंदेल से मुलाकात कर मंडी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री मनीष चौधरी ने बताया कि हाल के दिनों में गुड़ की आवक में आई गिरावट को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। उन्होंने मंडी में सक्रिय गुड़ माफियाओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।इसके अलावा व्यापारियों ने मंडी परिसर में स्ट्रीट लाइटें लगाने, कुछ दुकानों पर पक्के फड़ों के निर्माण और पिछली योजना में अधूरी छूटी सड़कों को पूरा कराने की मांग भी रखी।सचिव वीरेन्द्र कुमार चंदेल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और गुड़ कारोबार में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
