भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LAX) के तहत रविवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (ATR) में किया गया। इसरो ने वायु सेना और रक्षा अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (DRDO) के सहयोग से रविवार तड़के यह परीक्षण किया।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
