अमेरिका और नाइजीरिया की सेनाओं ने एक संयुक्त कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया है। इस बड़ी सैन्य सफलता की घोषणा शनिवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर बताया कि यह ऑपरेशन उनके निर्देश पर किया गया था। उन्होंने इसे एक बहुत ही जटिल और सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध मिशन बताया, जिसे अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने मिलकर अंजाम दिया।

PunjabKesari

ट्रंप के अनुसार, यह आतंकवादी अफ्रीका में ISIS के सबसे सक्रिय और खतरनाक ऑपरेटरों में से एक था, जो कई हमलों की योजना बनाने में शामिल था। उसकी मौत के बाद ISIS के वैश्विक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना के पास अफ्रीका में मौजूद स्रोतों से उसकी लोकेशन की सटीक जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई संभव हुई।

इस ऑपरेशन के बाद दावा किया जा रहा है कि ISIS की अफ्रीका और वैश्विक स्तर पर गतिविधियां काफी कमजोर हो जाएंगी और आतंक नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights