भारत ने पाक में घुसकर आतंकियों को दिया माकूल जवाब : बबिता तिवारी
सुल्तानपुर, 19 मई (हि.स.)। काशी क्षेत्र महिला मोर्चा महामंत्री बबिता तिवारी ने कहा मोदी सरकार व भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर माकूल जवाब दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना ने 9 आतंकी अड्डों व 100 से अधिक आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया।
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद की अगुवाई में पहलगाम घटना के बाद सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिन्दूर की सफलता और सेना की प्रशंसा में सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सोमवार को तहसील के पास से शुरू हुई सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई विकास भवन परिसर में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा में महिला मोर्चा की बहनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूजा कसौधन,सुमन सिंह,रेनू तिवारी,संगीता शुक्ला,मंजू तिवारी, कविता अग्रवाल, रेखा जायसवाल, शांति, रेखा चौरसिया,कल्पना मिश्रा, अनुपम शुक्ला,मालती सिंह, कुमकुम पाण्डेय आरती, नेहा,संध्या सिंह, कुसुम दुबे, पूनम त्रिपाठी,अनीता शुक्ला पूनम अग्रहरि, सुनीता टंडन, गीता तिवारी, कुसुम यादव, मिथिलेश कुमारी, शालिनी सिंह, रचना सिंह, संगीता देवी,सुनीता समेत बड़ी संख्या मातृ शक्तियां मौजूद रहीं।
—————