inaugurates-opd-indira-gandhi-hospital

नई दिल्ली, 13 जुलाई । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल (आईजीएच) में बुजुर्गों के लिए एक खास समर्पित सीनियर सिटिज़न्स ओपीडी (जेरिएट्रिक क्लीनिक) का उद्घाटन किया। इस विशेष ओपीडी का मकसद बुजुर्ग नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी परेशानी के सरल, सुविधाजनक एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत, अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नवनीत कुमार गोयल, वरिष्ठ डॉक्टर और सीनियर फैकल्टी सदस्य भी मौजूद रहे। यह सुविधा खास तौर पर 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इस विशेष सुविधा के अंतर्गत आसान रजिस्ट्रेशन, समर्पित ओपीडी सर्विस, डायग्नोस्टिक सुविधाओं में प्राथमिकता और कई तरह की स्पेशलिटीज में तुरंत मेडिकल देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन के बाद मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया और हाइड्रोथेरेपी यूनिट, इमरजेंसी डिपार्टमेंट, जनरल मेडिसिन समेत कई अहम विभागों का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और मरीजों के लिए उपलब्ध हेल्थकेयर सेवाओं की क्वालिटी की समीक्षा की। डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्करों और मरीज़ों से बातचीत करके उनकी समस्याओं, सुझावों के साथ फीडबैक लिया।

मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से किए गए खास इंतजाम की तारीफ। इनमें अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर, समर्पित ओपीडी, एक्स-रे, इंजेक्शन रूम और फ़िजियोथेरेपी सेवाओं में प्राथमिकता देना और मरीजों की सहायता के लिए बेहतर व्यवस्था शामिल हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights