home-guard-minister-dharamveer-prajapati

फिरोजाबाद, 26 अगस्त । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मातृशक्ति को सम्मान देने हेतु रक्षाबंधन के अवसर पर नि:शुल्क बस सेवा प्रारंभ की है। इसके उपलक्ष्य में बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने महिला सशक्तिकरण पर तीन आयामों सम्मान, सुरक्षा और स्वाबलंबन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ महिलाओं तक निरंतर पहुंच रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी माता बहनों को बस यात्रा व 60 वर्ष की अधिक माताओं बहनों के लिए सरकार ने हमेशा के लिए मुफ्त बस यात्रा के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े, साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान योगी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ी हुई है, जन कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, केंद्र व राज्य सरकार आज जाति धर्म या वर्ग के भेदभाव के बिना सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चल रही है।

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार ने तीन दिनों के लिए प्रदेश की सभी बहनों को नि:शुल्क बस सेवा यात्रा शुरू की है, उन्होंने सभी बहनों से कहा है कि भाइयों के अलावा देश के सैनिकों को रक्षा सूत्र अवश्य बांधे।

विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर योजना का शुभारंभ किया गया है, सरकार की योजना में नि:शुल्क बस सेवा यात्रा का तोहफा रक्षाबंधन के अवसर पर दिया है।

मेयर कामिनी राठौर तथा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति में महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु की महिलाओं का नाम सम्मिलित होने से वंचित रह गया है, उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार आदि उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights