har-ghar-tiranga-up-bjp-lko

लखनऊ, 13 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को महानगर के सभी 25 मंडलों में अमर शहीदों के सम्मान में विशेष स्वच्छता एवं श्रद्धांजलि अभियान चलाया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्मारक स्थलों की साफ-सफाई एवं धुलाई की। इसके बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

गोमती नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं धुलाई की। इसके पश्चात माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

वहीं कैंट विधानसभा के मंडल-3, मुरली नगर पार्क अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता मेजर अंशु सक्सेना की प्रतिमा स्थल पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने साफ-सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, अभियान के संयोजक विनायक पांडे, महानगर उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सीता नेगी, मयंक बाजपेई, मंडल अध्यक्ष एस.पी. कंचन, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, पार्षद अमित चौधरी एवं वरिष्ठ पार्षद राम कृष्ण यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights