सरकार महिला और बालिकाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : विजया रहाटकर

फिरोजाबाद, 19 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार श्रृंखला के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा सहित महिला आयोग की पूरी टीम गुरुवार काे फिरोजाबाद जिले पहुंची। उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं को प्रदान की। साथ ही साथ लाभार्थी महिलाओं से वार्ता भी की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान, संयुक्त सचिव भारत सरकार बी. राधिका चक्रवर्ती, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ उपस्थित रहीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना व मुद्रा योजना के लाभार्थियों से वार्ता की। महिलाओं ने कहा कि इन योजना से उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन उपस्थित हुआ है। उन्होंने मातृ वन्दना योजना के लाभार्थियों से भी बात की। अंत में अध्यक्षा ने कहा कि महिलाओं के सक्षमीकरण के लिए आप सभी महिलाएं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें। अब हर घर में शौचालय है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस की प्राप्त हो रही है। आवास से उनके परिवार सुरक्षित हो रहे हैं। इस तरह से

महिलाओं के लिए सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस समय महिलाओं का सामाजिक सम्मान बड़ा है। आज परिवार समाज और देश में महिलाओं के प्रति सोच में गुणात्मक बदलाव आया है।

अध्यक्षा ने कहा कि जरूरी है कि हम देश की आधी आबादी देश के विकास में योगदान करें और इसमें आप सब सकारात्मक भूमिका निभा सकती हैं।

इसके उपरांत उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यशोदा ए.आई. के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखा। उन्होंने सभी समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हम सभी को साइबर क्राइमों से बचने की जरूरत है।

इसके उपरांत अध्यक्षा ने टीम के साथ निरीक्षण भवन पहुंचकर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इन शिकायतों में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मामले शामिल थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच और समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार महिला और बालिकाओं को तुरंत न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहीं।

————–

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights