बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी हाल ही में श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं। उन्होंने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह नीले रंग का सूट पहने बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ नजर आ रही हैं।
PunjabKesari

तस्वीरों में पलक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण करती दिखाई दे रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह हाथ जोड़कर अरदास करती नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह उनका स्वर्ण मंदिर का पहला दौरा था और यहां का अनुभव उनके लिए बेहद खास और सुकून भरा रहा।
PunjabKesari

हालांकि पलक ने मीडिया से बातचीत नहीं की, लेकिन अपने इस आध्यात्मिक अनुभव की झलकियां उन्होंने फैंस के साथ जरूर साझा कीं। गौरतलब है कि पलक तिवारी टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने साल 2023 में किसी का भाई किसी की जान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें सलमान खान समेत कई बड़े कलाकार नजर आए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights