देश की राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें दुनिया भर से कुल 29 देशों के राष्ट्राध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने लगे है। इसी बीच G-20 समिट पर कोरोना का साया नजर आने लगा है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन की कोविड रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। अब स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भी कोरोना की चपेट में आ गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights