G20 शिखर सम्मेलन एक अहम सम्मेलन है, जो हर साल आयोजित होता है। G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हर साल अलग-अलग सदस्य देशों में होता है। G20 देशों के लीडर्स और इनसे जुड़े अन्य अधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होते हैं और ग्लोबल रूप से अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस साल के G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता और मेजबानी भारत (India) कर रहा है। 9-10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता और मेजबानी में इस साल के G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली (Delhi) में होगा। भारत में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन का सभी को इंतज़ार है और इसकी तैयारी भी ज़ोरो-शोरो पर है।

G20 शिखर सम्मेलन G20 देशों के लीडर्स के साथ ही अन्य अहम नेता और अधिकारी भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस साल के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत नहीं आएंगे, पर हाल ही में रूस की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई है।

पुतिन की जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ( Sergei Lavrov) भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि भी कर दी गई है। भारत में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में एक सप्ताह ही बाकी है लेकिन इससे पहले ही रूस की तरफ से एक बड़ी चेतावनी जारी कर दी गई है। रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने शुक्रवार को उन सभी G20 देशों को चेतावनी दी है जो रूस के विरोधी हैं। लावरोव ने कहा कि अगर रूस को अपने विचारों को व्यक्त करने, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर अपना पक्ष रखने और दूसरी ज़रूरी बातों को व्यक्त करने से रोका जाता है तो उनकी तरफ से G20 शिखर सम्मेलन के अंतिम घोषणापत्र को रोक दिया जाएगा। लावरोव ने यह भी साफ कर दिया कि G20 शिखर सम्मेलन के अंतिम घोषणापत्र को तब तक रोका जाएगा जब तक रूस का पक्ष पेश नहीं किया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights