farrukhabad-home-tabla-badhak

फर्रुखाबाद, 14 मई । सम्पूर्ण विश्व में फर्रुखाबाद तबला घराने का नाम विख्यात करने वाले फर्रुखाबाद के चीनी ग्रान मोहल्ले के पूर्व निवासी फर्रुखाबाद घराने के ख़लीफा और विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद साबिर खां का हृदयाघात से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। गुरुवार 14 मई की सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

इनका जन्म 4 दिसंबर 1959 को रामपुर में हुआ था। उनके पिता उस्ताद करामतउल्लाह खां रामपुर छोड़कर कोलकाता चले गए थे तब से यह परिवार कोलकाता के राजारहाट क्षेत्र में निवास कर रहा है । अभी 16 एवं 17 मई को कोलकाता में उस्ताद साबिर खां अपने दादा उस्ताद मसीत खां की स्मृति में दो दिवसीय संगीत सम्मेलन ‘ नौ बहार ‘ का आयोजन करने वाले थे।

फर्रुखाबाद घराने के संस्थापक उस्ताद हाजी विलायत अली खां के प्रपौत्र तथा इस घरानें के आदि पुरुष मीर अकासा की जीवंत सांगीतिक विरासत के उत्तराधिकारी उस्ताद साबिर खां निर्बाध 33वीं पीढ़ी के तबला वादक थे। आपके तीन पुत्र आरिफ खां , आसिफ खां तथा अमीन खां 34वीं पीढ़ी के तबला वादक हैं।

फर्रुखाबाद के कला प्रेमियों साहित्कारों और समाज सेवियों ने ख़लीफ़ा साबिर खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights