पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुला पर हुए हमले के मामले की जांच के लिए स्पैशल इन्वीस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। घटना 11 मार्च की रात करीब 10.10 बजे की है। जब फारूक अब्दुला ग्रेटर कैलाश में स्थित रॉयल फार्म में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकालकर नजदीक से फारूक अब्दुल्ला पर गोली चला दी। फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते आरोपी को काबू कर उसका हथियार कब्जे में ले लिया गया था।

मामले की गहनता को देखते हुए जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) ने मामले की जांच के लिए स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया है। यह टीम डी.आई.जी. जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज की निगरानी में काम करेगी। सिट में एस.एस.पी. संजय शर्मा (एस.ओ. टू डी.आई.जी. जे.एस.के. रेंज), एस.पी. मुख्यालय जम्मू इरशाद हुसैन राथर, डी.एस.पी. आर.पी.एच.क्यू. जम्मू अरविंद कुमार संब्याल, इंस्पैक्टर सरूप सिंह, इंस्पैक्टर परमजीत सिंह, इंस्पैक्टर संजीव चिब व इंस्पैक्टर शारिक मजीद को शामिल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सिट इस मामले की तेजी से जांच कर निर्धारित कानूनी समय सीमा के भीतर रिपोर्ट पेश करे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights