etah-accident-inspector-died

एटा , 11 जून । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक की सडक दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक निरीक्षक मुरादाबाद से विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर अपने तैनाती जनपद एटा लौट रहे थे।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना क्षेत्र मिरहची अंतर्गत बीती गुरुवार की रात समय करीब 2 बजे पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार यादव(57) पुत्र श्री राजेंद्र सिंह यादव की आल्टो कार तेज रफ्तार में आगे बेतरतीब चल रहे ट्रैक्टर टोला से टकरा गई, जिससे निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक निरीक्षक 1997-98 बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक थे और मूल रूप से 62/2,शिवालिक होम, अग्रसेन विहार शास्त्री नगर मेरठ के निवासी थे। वर्तमान में क्राइम ब्रांच एटा में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। मृतक निरीक्षक नवीन कुमार विगत कुछ दिन पूर्व मुरादाबाद पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण में भाग लेने गए थे।

प्रशिक्षण समाप्ति के बाद बीती रात अपनी ऑल्टो गाड़ी संख्या यूपी 15 एफ 5777 से स्वयं ड्राइविंग कर एटा लौट रहे थे, इसी दौरान एटा के थाना क्षेत्र मिरहची अंतर्गत जी टी रोड पर उनकी कार ट्रैक्टर टोला से टकरा गई और इस भीषण टक्कर में उनकी मौत हो

उक्त सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल एटा मोर्चरी भेज दिया गया है। मृतक नवीन कुमार यादव बहुत ही मिलनसार और अच्छे स्वभाव के बताए गए हैं। पुलिस विभाग में उनकी मौत के बाद गम का माहौल है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया बताया कि परिजनों को दी गई सूचना के बाद मेरठ से परिजन एटा आ चुके हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights