देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव 18 को, नामांकन प्रक्रिया पूरी

नैनीताल, 6 मार्च (हि.स.)। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की नगर पालिका परिषद नैनीताल शाखा के चुनाव के लिये आगामी 18 मार्च 2025 को मतदान होगा। इस चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों-धर्मेश प्रसाद, त्रिलोचन टांक और कमल सिलेलान ने, सचिव पद के लिए धीरज कटियार और सोनू सहदेव ने तथा उपसचिव पद पर विक्की सिलेलान और मुकेश कुमार ‘मंटू’ ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कमल कुमार ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि आगे 7 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी और इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

इसके बाद 18 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा और शाम 5.30 बजे से मतगणना की जाएगी, और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी संजय भगत तथा चुनाव परिवेक्षक ओम प्रकाश चौटाला, मनोज चौहान, दिनेश रत्नाकर, मनोज कुमार, अनिल कटियार और राहुल कुमार भी योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights