अरुणाचल प्रदेश के सियांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके आज सुबह 8.50 बजे महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। अच्छी बात है कि इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 22 जुलाई को भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई थी। एनसीएस के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 6.56 बजे महसूस किए गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights