मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपने संघर्ष और समाजवादी विचारों से देश को नई दिशा दी। उनके सिद्धांत आज भी समाज और राजनीति में उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे।जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, प्रदेश सचिव नौशाद अली और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार (नीटू) ने कहा कि आज समाजवादी विचारधारा को अपनाकर ही देश के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग को न्याय दिलाया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव चौधरी विकील गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, चौधरी ओमपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, पवन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूजा अनिल अंबेडकर (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी), फहीम अहमद (राष्ट्रीय सचिव, यूथ ब्रिगेड), बसंत धारिया (राष्ट्रीय सचिव, सपा अंबेडकर वाहिनी), नवाब इम्तियाज कुरैशी (राष्ट्रीय सचिव, अल्पसंख्यक सभा), सत्येंद्र पाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी शिक्षक सभा), पूर्व मंत्री महेश बंसल, सुमित पवार बारी (प्रदेश सचिव, समाजवादी पिछड़ा वर्ग), पवन पाल, शादाब राणा, डॉ. इसरार अल्वी, रामपाल सिंह पाल, फैसल राणा एडवोकेट, अनेश निर्वाल, सतीश पाल, डॉ. अली शेर अंसारी, तरुण सौदे एडवोकेट (महानगर अध्यक्ष, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), सभासद नदीम खान, शहजाद चीकू, सुंदर सिंह, हसीब राणा, अरशद मलिक, सलीम कुरैशी, समुद्र सेन, फैज खान, हुसैन राणा, चौधरी फरमान अली, लोकेंद्र कुमार, और सुनील तायल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. लोहिया के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
