मेरठ में डीएम दीपक मीणा ने सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाली समाजसेवी संगठन के सदस्यों का सम्मान किया। उन्होंने संगठन के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र दिए। दो सप्ताह पहले समाजसेवी संगठन ने 13 युवतियों का विवाह कराया था।

डीएम दीपक मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल व जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत सिंह समेत अधीक्षिका राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन ने राजकीय महिला शरणालय की अध्यक्षता में संगठन एवं राजकीय महिला शरणाल में रहने वाली 13 संवासिनियों का सामूहिक विवाह 26 सितम्बर को एसजीएम गार्डन में सम्पन्न कराया था।

सामूहिक विवाह की व्यवस्था में सहयोग करने वाले लेडिज क्लब किचन गार्डन, ऑलमाइटी लेडिज क्लब, रोटरी क्लब, ऋतु मांगलिक, अल्का गुप्ता, सुनिता गुप्ता, रचना बाटला, मधु गुप्ता, संगीता मक्कड़, गरिमा सिघंल, नीरू दीवान, प्रियंका जैन, अनिका गोयल व विशेष व्यवस्था प्रबन्धक शसरबजीत सिंह कपूर, राष्ट्रपति पदक से अंलकृत, अमरजीत सिंह नय्यर, मोहित जैन, राजेश दीवान, मंयक अग्रवाल, जसप्रीत सिंह कपूर, आकाश जैन, धर्मेन्द्र कुमार, विवाह सम्पन्न कराने में पण्डित, विवेक दत्त शर्मा को डीएम व सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights