मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आयोजित जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस प्रकरण में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। घटना 2 नवम्बर की शाम की है, जब कुछ युवक रांग साइड से वाहन निकालने की कोशिश कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने उससे अभद्रता और हाथापाई कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली नगर में कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली नगर और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की थी।

टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों सचिन पुत्र महेश सिंह निवासी अशोक नगर, दिल्ली और सूरजपाल पुत्र फूल सिंह निवासी राहुल गार्डन, बेहटा हाजीपुर, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल एक और आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights