उज्जैन: उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन-पूजा करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ ने गर्भग्रह में भगवान महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। श्रीनाथ मंदिर में ध्वज स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज इंदौर में देवी अहिल्या बाई की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘गुणीजन सम्मान एवं पुरस्कार वितरण’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अहिल्या बाई की पालकी यात्रा में भी शामिल होंगे। अहिल्योत्सव समिति ने सीएम योगी के आगमन के चलते कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए कार्यक्रम स्थल बदला है

देवी अहिल्या की पालकी हमेशा की तरह गांधी हॉल से राजवाड़ा तक निकलेगी, लेकिन कार्यक्रम रवींद्र नाट्य गृह में होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इंदौर के किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights