दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को भलस्वा लैंडफिल साइट (कचरा फेंकने का स्थल) पहुंचे और कहा कि अगले साल मई तक यहां से लगभग 45 लाख टन कचरा संसाधित व कम होने की उम्मीद है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 45 लाख टन कचरा कम होने पर “35 एकड़ भूमि” खाली होगी, जिसका कई तरीकों से दोबारा उपयोग किया जा सकता है। दिल्ली में तीन लैंडफिल साइट हैं जिनमें ओखला, भलस्वा और गाजीपुर शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights