त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 1731.50 रुपए चुकाने होंगे। इसके साथ ही अब घर से बाहर होटल या रेस्त्रां में खाने का बिल बढ़ सकता है। हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बदलाव करती है।

ताजा 209 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,731.50 रुपए होगी। दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों की बात करें तो, कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1636 रुपए का नहीं बल्कि अब 1839.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपए से बढ़कर 1684 रुपए, जबकि चेन्नई में ये 1898 रुपए में मिलेगा।

दरअसल तेल कंपनियों ने 19 किलोवाले एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर से लागू हो गई है। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर वालों राहत दी है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार ने बीते 30 अगस्त को आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी थी। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाए थे। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए हो गई। वहीं तमाम अन्य शहरों में सिलेंडर के दाम 200 रुपए घट गए थे। इसके अलावा साथ ही उज्ज्वला योजना के के तहत मिलने वाली एलपीजी गैस सब्सिडी भी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights