मनीष अग्रवाल

गंगोह। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थाना गंगोह पुलिस द्वारा विद्यालय प्रशासन एवं रोटरी क्लब गंगोह के सहयोग से कस्बा गंगोह में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक थाना गंगोह इन्द्रेश कुमार एवं चौकी प्रभारी कस्बा गंगोह उ0नि0 आजाद सिंह द्वारा किया गया। रैली में रोटरी क्लब गंगोह के निदेशक राजेन्द्र शर्मा, सचिव शुभम अग्रवाल, प्रबन्धक नितिन तायल सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे के विरुद्ध स्लोगन एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। पुलिस द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights