भारतीय मिशन मून यानी चंद्रयान -3 बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक लैंड हो गया है। इसी के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर अपना स्पेसक्राप्ट उतारा हो। गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जानकारी दी थी कि लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल गया है और काम करना शुरू कर दिया है। आज यानी शुक्रवार को लैंडर विक्रम में इसरो एक नई तस्वीर भेजी है, जो चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की फोटो है।

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से बीते महीने 14 जुलाई को लॉन्च किया था। अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरने 14 दिनों तक काम करेंगे, जो चंद्रमा के 1 दिन के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights