Category: उत्तर प्रदेश

बाराबंकी जिले में कस्बा और थाना देवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई यानी जेठ के 21 वर्षीय बेटे (भतीजे) के साथ फरार हो गई। महिला न केवल अपने मासूम बच्चों को घर में रोता-बिलखता छोड़ गई बल्कि पति द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए जीवन भर की जमापूंजी से बनवाए गए जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने अब मुख्यमंत्री और स्थानीय पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 1.30 लाख की नकदी और 3 लाख के जेवर ले उड़ी महिला पीड़ित अल्लारखा ने नम आंखों से बताया कि वह कस्बों और चौराहों पर खेल तमाशा दिखाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी 14 वर्ष की एक बेटी और 10 साल का बेटा है। अल्लारखा अपनी बेटी का निकाह करने के सपने संजोए हुए था और इसके लिए उसने पाई-पाई जोड़कर करीब 3 लाख रुपये के जेवर बनवाए थे और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद इकट्ठा किए थे। मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे बच्चे रविवार को अल्लारखा हैदरगढ़ क्षेत्र में खेल दिखाने गया था। इसी बीच उसके बड़े भाई ने फोन कर उसे तुरंत घर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी शाजदा बानो जेठ के लड़के सिराज के साथ फरार हो चुकी थी। घर में रखे जेवर और नकदी भी गायब थे। घर में उसके दोनों बच्चे अपनी मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे थे। बयान देते वक्त अल्लारखा का गला भर आया और वह फफक कर रो पड़ा। उसने भरे मन से कहा कि वह चली गई मुझे कोई गम नहीं लेकिन मेरी बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और पैसे वापस दिलवा दिए जाएं। मैंने बहुत मेहनत से खून-पसीना एक कर वह पूंजी जमा की थी। पीड़ित ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और देवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महेंद्रनाथ धाम में जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। छपरा-सिवान रेल खंड के महेंद्रनाथ हाल्ट पर मालगाड़ी की…

UP में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! सगे भतीजे पर दिल हार गई भाभी, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे मासूम

बाराबंकी जिले में कस्बा और थाना देवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई यानी…

अफसरों की ‘फाइल’ में दबी रही शिकायत, गड्ढे ने ले ली 3 साल के मासूम की जान; अब ‘पल्ला’ झाड़ रहा प्रशासन

उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक तीन वर्षीय मासूम की पानी से भरे गहरे…

लखनऊ सिविल कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, Bomb Squad और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात…

बांग्लादेश चुनाव में बना नया इतिहासः BNP की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दो हिंदू नेता बने सांसद

बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न आम चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय से चार सांसद चुने गए हैं, जिनमें दो हिंदू नेता—गयेश्वर चंद्र राय और निताई रॉय चौधरी शामिल हैं। ये…

रफ्तार का कहर! भीषण हादसे में उजड़ गया हसंता-खेलता परिवार…. ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में बच्चे सहित 3 की मौत, 2 घायल

फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी…

sultanpur-husband-murdered

सुलतानपुर: पत्नी ने प्रेमी संग पति की धारदार हथियार से कर दी हत्त्या

सुलतानपुर, 16 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश मेंं जिला सुलतानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र मदनपुर पनियार गांव में पत्नी ने प्रेमी संग पति की धारदार हथियार से हत्त्या कर दी ।…

BJP दफ्तर से ‘VIP’ कल्चर की छुट्टी! पंकज चौधरी ने हटवाईं नेताओं की भारी-भरकम मेजें; अब कार्यकर्ताओं की लगेगी ‘अदालत’

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अब एक नए युग की शुरुआत हो रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कमान संभालते ही संगठन का ढांचा बदलने की तैयारी…

‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच लिए सात फेरे, महाशिवरात्रि पर मंदिर में हमसफर बने प्रेमी-प्रेमिका

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोड्डा जिले के परसा गांव में एक प्रेम कहानी ने खूबसूरत मोड़ लिया। भगवान शिव को साक्षी मानकर युवक-युवती ने सात फेरे लिए और सामाजिक…

UP में मौसम ने बदला अपना रंग! 17 और 18 फरवरी को इन इलाकों में बारिश का तांडव, जानें ताजा रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने की ओर है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। जहां…

Verified by MonsterInsights