भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने इलाहाबाद, चंडीगढ़ और फूलपुर के मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

पार्टी ने बलिया से मौजूदा सांसद वीरेन्द्रंिसह ‘मस्त’ के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने उम्मीदवारों की अपनी 10वीं सूची में कुल नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें उत्तर प्रदेश की सात और चंडीगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है।

भाजपा ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर नीरज त्रिपाठी, बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर और चंडीगढ से किरण खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के फूलपुर से मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काट कर उनके स्थान पर प्रवीण पटेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights