रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित है, जिससे देश में रहने वाला प्रत्येक भारतीय स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। आज सैनिकों को गोली चलाने के लिए पूछने की आवश्यकता नहीं होती। वह स्थिति को देखकर मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। रक्षामंत्री यहां सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में देश की सीमा पर तैनात सैनिकों को दुश्मन पर गोली चलाने के लिए इजाजत लेनी पड़ती थी। जिससे सैनिकों का मनोबल कमजोर होता था। दुश्मन इसी का फायदा उठाता था। क्योंकि उसे मालूम था कि भारतीय सैनिक की कार्रवाई में काफी समय लगेगा। मगर अब ऐसा नहीं है। अब देश की सीमाएं हमारे सैनिकों की वजह से सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने सैनिकों को पूरी छूट दे रखी है। इसलिए सैनिक आतंकवादियों का तेजी से सफाया करने में जुटे हैं। हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। पड़ोसी देश से आने वाले आतंकवादी घबराने लगे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद देश में यह महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights