मनीष अग्रवाल
बिहारीगढ। क्षेत्राधिकारी बेहट ने बताया कि रविवार को एक वादी सहबान पुत्र मु0 इमरान निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ ने एक तहरीर बाबत देकर एक अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र सलमान का अपने मोबाइल से फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा वादी व वादी के पुत्र सलमान को जान से मरवाने तथा पुलिस केस में फसवाने की धमकी देते हुये एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करने के सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये । इसी क्रम में बिहारीगढ थानां प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में बिहारीगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मनव्वर पुत्र अनवर निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ सहारनपुर को ग्राम सतपुरा के बाहर रोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने खुद को पत्रकार बताया जिसकी जिला सूचना विभाग में कोई भी आई डी दर्ज नहीं है। इसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1.प्र0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर ।
2.उ0नि0 हवन सिंह चीमा थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर ।
3.उ0नि0 पवन कुमार थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर ।
4.का0 राहुल थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर ।
