26 सितंबर को बेंगलुरु बंद के दौरान एक होटल में हंगामा करने के सिलसिले में कर्नाटक पुलिस ने BJP के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जो व्यक्ति गिरफ्तार किये गये हैं उनकी पहचान योगीश और सोमशेखर के रूप में की गई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बेंगलुरु बंद के दौरान 8 लोगों का एक समूह होटल में घुसा और उसने शीशे और फर्नीचर तोड़ दिए। इसी समूह ने चार अलग-अलग स्थानों पर पथराव भी किया था।

पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किये गये आरोपी बेंगलुरु की जयनगर सीट से बीजेपी विधायक ए राममूर्ति (A Rammurti) के सहयोगी हैं।

कर्नाटक पुलिस ने पहले इस सिलसिले में दो गिरफ्तारियां की थीं।

बता दें कि पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने चेतावनी दी थी कि अगर बेंगलुरु बंद के दौरान होटल खुले रहने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है, तो इसके मालिक जिम्मेदार होंगे।

कर्नाटक पुलिस प्रशासन ने बेंगलुरु बंद के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

अभी तक बेंगलुरु शहर पुलिस ने 1,000 आंदोलनकारियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights