मुजफ्फरनगर।नुमाइश कैंप स्थित दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन आयुरगंगे क्लिनिक की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।शिविर में घुटनों के दर्द, कंधे के दर्द, त्वचा पर मस्से और तिल जैसी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। इनका इलाज आयुर्वेद पद्धति की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों जैसे लीच थैरेपी, जानु व कटी बस्ति, आधुनिक अलाबू चिकित्सा और अग्निकर्म के माध्यम से किया गया।सभी युवा चिकित्सकों के लिए इस शिविर में मार्गदर्शन का कार्य सुप्रसिद्ध वैद्य उदय तल्हार ने किया, जिन्हें आयुर्वेद जगत में प्रेरणा स्रोत माना जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीकुल हर्बल्स, प्लस एरा, शर्मायु, अल्ना वेदिक जैसी कंपनियों का विशेष सहयोग रहा।आयोजकों ने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम “हर दिन आयुर्वेद, हर घर आयुर्वेद” को आमजन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का पारंपरिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाए जाएंगे।शिविर में स्थानीय चिकित्सकों के साथ बड़ी संख्या में युवा आयुर्वेदाचार्यों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. प्रवीण कुमार, वैद्य आशुतोष, वैद्य चिराग भारद्वाज, वैद्य संस्कार पांडे, वैद्य हिमांशु चौधरी, वैद्य वर्षा यादव, वैद्य राहुल चौहान, वैद्य अमित बिस्वास, वैद्या सानिया सिंघल, वैद्य प्रियाशा मेहता, वैद्य श्यामा, वैद्य वैष्णवी सिंह, वैद्य गौरव गोविल, वैद्य देवांश गुप्ता, वैद्य प्रशांत, वैद्य कपिल शर्मा, वैद्य आरती, वैद्य सलोनी मंगल, वैद्य रीति श्रीवास्तव, वैद्य रुचि अरोड़ा, वैद्य आकाश वर्मा, वैद्य हेमंत अरोड़ा, वैद्य महिमा राजपूत, वैद्य निवेदिता अरोड़ा, वैद्य नीति गुप्ता, वैद्य धर्मेंद्र राठी, वैद्य राज सिंह, वैद्य सना अंसारी, वैद्य जागृति राजपूत, वैद्य राशिद, वैद्य निशांत गिरी, वैद्य कृष्ण मुरारी, वैद्या निशा बरनवाल और वैद्य रितिक शर्मा प्रमुख रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights