एशियाई खेलों में भारत ने अपना जलवा बरकरार रखा है। भारत के सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल टीम शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

बता दें कि एशियाई खेलों का आज 5वां दिन है, बुधवार को भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण सहित 7 मेडल जीत लिए हैं।

आज  गुरुवार की सुबह भारतीय पिस्टल निशानेबाज शूटिंग में चौथा गोल्ड मेडल जीतकर भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं।

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की तिकड़ी ने 1734 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत ने मेजबान चीन को मात्र एक अंक से पछाड़ा।

भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक छह स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights