ambulance-being-used-for-drug-

नोएडा, 22 जुलाई । थाना फेस- एक पुलिस ने मंगलवार की बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 64 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस-एक पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 64 कालो अवैध गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक एंबुलेंस में भरकर लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सेक्टर आठ में रहता है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह नूरी गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मादक पदार्थ बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कल्लू उर्फ आजाद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने गांजा की छप्पन पुड़िया बरामद की है। यह सेक्टर 10 में खड़ा होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा था।

———-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights