कच्चे तेल के दाम उतार-चढ़ाव के बीच 85 डॉलर के आसपास चल रहे है। कच्चे तेल में तेजी के कारण फिलहाल इसके दामों में राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने एक अप्रेल को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 92 रुपए की कटौती की है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights