बाबा बकाला साहिब न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने हलका विधायक दलबीर सिंह टोंग के गिरफ्तारी वारंट जारी किए है। जानकारी के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट बिक्रमदीप सिंह की अदालत में संपूर्ण सिंह मक्कड़ बनाम दलबीर सिंह टौंग का मामला चल रहा था।

अदालत द्वारा इस संबंधित 5 बार  विधायक को पुलिस के जरिए वारंट भेजे गए थे पर उक्त विधायक अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने थाना ब्यास के एस. एच.ओ. को आदेश जारी कर कहा है कि वह विधायक टोंग को गिरफ्तार करके 17 फरवरी 2024 को पेश करें। इस मामले संबंधित विधायक दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि यह बहुत पुराना केस है।  जिसमें उका राजनीमाना भी हो चुका है, वे कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। फिलहाल विधायक के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights