मुज़फ्फरनगर।मिशन शक्ति 5.0 के तहत एस.डी. पब्लिक स्कूल, पटेल नगर, भोपा रोड की कक्षा 12वीं की छात्रा आकांक्षा पाल को शुक्रवार को एक दिन के लिए विकास भवन मुज़फ्फरनगर में उपायुक्त स्वतः रोजगार / डी.सी. मनरेगा एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का कार्यभार सौंपा गया।इस अवसर पर आकांक्षा पाल ने विकास भवन के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उनके कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा ग्रामीण रोजगार सृजन से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा भी की।

अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस अभिनव पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, प्रशासनिक कार्यों की समझ देना और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों और ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्य अधिकारियों ने आकांक्षा पाल का स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।आकांक्षा पाल ने कहा कि “आज का अनुभव मेरे लिए प्रेरणादायक रहा। मुझे प्रशासनिक कार्यों को समझने और निर्णय लेने की प्रक्रिया को नज़दीक से देखने का अवसर मिला। भविष्य में मैं समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हूँ।”कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने मिशन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के अवसर छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights