42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का भोपाल के बड़े तालाब पर आज होगा शुभारंभ

– पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 500 प्रतिभागी लेंगे हिस्साभोपाल, 03 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम चार बजे इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों के लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप सात मार्च तक आयोजित होगी। मंत्री सारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स होंगे। दो इवेंट्स पैरा सिंगल स्कल महिला एवं पुरुष वर्ग भी शामिल है। 14 इवेंट्स के सभी फाइनल्स सात मार्च को संपन्न होंगे जिसमे सात इवेंट्स सुबह एवं सात की शाम होंगें। सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की कुल 27 टीमों में से 23 राज्यों की एवं इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयरफ़ोर्स, और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे। सारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बोट क्लब सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights