महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए यह दिन काफी खास है। फैंस सोशल मीडिया पर धोनी की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के ज़रिए की थी।

धोनी भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में अपना पहला आईसीसी ट्रॉफी हासील किया था।

बता दें कि धोनी अब सिर्फ आईफीएल (IPL) में ही खेलते दिखाई देते हैं। धोनी आईपीएल के शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई के कप्तान के रूप में अब तक उनका रिकॉर्ड 120 जीत और 79 हार है जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला।

मौजूदा सत्र में धोनी ने कप्तान के तौर पर जब चेन्नई के लिए 200वां मैच खेला था तब गावस्कर ने उन्हें आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया था। टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गावस्कर ने कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गये मैच के बाद धोनी से अपने सीने के पास शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया था।

इस खास अवसर पर क्रिकेट के सितारों ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने धोनी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड, कैप्टन कूल को बधाई देने में हमारे साथ शामिल हों।

बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने भी धोनी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। जय शाह ने भी धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान बताया है।

इंडियन प्रीमियर की येलो आर्मी ने भी अपने कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएसके ने अपने कप्तान को 12 बजे बधाई दी है। और अलग अंदाज में धोनी के जन्मदिन का स्वागत किया है।

धोनी के खास दोस्त और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक खास वीडिया शेयर किया है। उन्होंने लिखा मेरे बड़े भाई धोनी को जन्मदिन की बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights