उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है है। दरअसल, यहां पर एक मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है, जिसमें  तीन लोगों की मौत हो गई है। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए।

यह घटना जिले की  किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार सुबह हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में पतंग के मांझे के निर्माण का कार्य किया जाता था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights