संभल जिले के गांव पहलवाड़ा में एक कुआं मिला है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कुएं के आसपास एक शिवलिंग की मौजूदगी की सूचना जिला अधिकारियों को दी। प्रशासन ने कहा है कि यह पता लगाने के लिए कि यह एक सामान्य कुआं है या कोई प्राचीन कुआं है, कुएं की पूरी खुदाई की जाएगी।

संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने मीडिया को बताया कि 2 फ़रवरी को पहलवाड़ा में खुदाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन को शिवलिंग के बारे में बताया और बताया कि ज़मीन से पानी रिस रहा है। डीएम ने कहा कि हम यहां अरिल नदी का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। इसलिए, मैंने एसडीएम को इस पर गौर करने और वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिवलिंग मिलने का दावा कर रहे स्थानीय लोग और हर दिन करीब 2 हजार लोग दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। अब वो यहां भव्य और दिव्य मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि अधिकारियों का कहना है कि कुएं की खुदाई की जा रही है। खुदाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुएं की प्रकृति क्या है और यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह प्राचीन कुआं है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights