लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियां प्रत्याशियों के तलाश में जुट गई है। ऐसे में खबर आ रहा है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन 2024 का चुनाव लड़ सकते है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

बच्चन फैमिली के सदस्य की तरफ से चुनाव लड़ने की खबर के बीच लोगों को 1984 का चुनाव याद आ गया। दरअसल तब डाॅ.रीता बहुगुणा जोशी के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा ने लोकदल से एवं कांग्रेस से महानायक अमिताभ बच्चन ने चुनाव लड़ा था। वहीं, इस बार अगर रीता और अभिषेक चुनाव मैदान में सामने आए तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।

प्रयागराज से अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर यमुनापार के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा ही है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। वहीं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में वक्त है। प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा इस पर आखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights