प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ओडिशा में ट्रेन हादसे की घटना से व्यथित हूं, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया- ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसा बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और अन्य टीमें भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ट्वीट किया- ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में कई लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। हादसे में घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के दुखद समाचार से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि बचाव के प्रयासों के लिए जरूरी सभी सहायता प्रदान करें।
इसी तरह प्रियंका गाँधी ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुःख जताया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा – ओडिशा में हुआ ये दर्दनाक रेल हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और व्यथित कर देने वाला है। इस दुखद हादसे में जिन्होंने अपनों को खो दिया उन सभी परिवारों के प्रति में मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत और साहस दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights