देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से गर्मी से राहत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों भी इसी प्रकार सुहाना मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ समेत 3 सिस्टम सक्रिय होने की वजह से सात जून तक एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से लेकर यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, तेलंगना सहित कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बारिश सहित गरज चमक का पूर्वानुमान जताया गया है। एआईमडी ने असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी दक्षिण राज्यों में भी भारी बारिश के आसार है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी में असम मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा सहित सिक्किम में गरज चमक के साथ आंधी का भी पूर्वानुमान जताया है। दक्षिणी राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश सहित लक्ष्यदीप में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। गरज चमक आंधी की चेतावनी कर्नाटका और कोस्टल कर्नाटका क्षेत्र में जारी की गई है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात सहित तमिलनाडु में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights