केंद्र सरकार ने पोलियो प्रभावित 11 देशों की यात्रा से पूर्व टीकाकरण अनिवार्य किया है। बगैर टीकाकरण प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक बढ़ाने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुराने नियम में संशोधन करते हुए यात्रियों के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) के अलावा इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) को भी मान्यता दी है। यह खुराक यात्रा से कम से कम चार सप्ताह पहले लेना अनिवार्य है। दोनों में से किसी भी एक टीके की खुराक का प्रमाणपत्र मान्य होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य महानिदेशालय की सहायक महानिदेशक डॉ. शिखा वर्धन ने पत्र में कहा है कि आगामी समय में संक्रमण प्रभावित देशों की सूची में संशोधन भी किया जा सकता है। मंत्रालय ने पोलियो प्रभावित देशों से लौटने वाले भारतीयों से अपील की है कि अगर उन्होंने यात्रा से पहले या बाद में टीकाकरण नहीं कराया है तो इसे प्राथमिकता पर रखें।

इन देशों की बढ़ाई निगरानी

अफगानिस्तान, कैमरून, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सोमालिया, सीरिया, मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, कांगो और डीआर कांगो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights