पहाड़ी राज्यों में बीते दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हो रहा है। प्रदेश में कई भूस्खलन और बादल फटने की घटना सामने आ रही है। बारिश और भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। शिमला में कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद कम से कम आठ घर ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों फिलहाल इस पहाड़ी राज्य को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अगले दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights