हिमाचल प्रदेश में मानसून ने आते ही भारी तबाही हुई है। बुधवार को जिला कुल्लू में इस मानसून सीजन का पहला बादल फटा, जिससे कुल्लू जिला के कुछेक क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है।

कुल्लू जिले के सैंज घाटी, गड़सा, बंजार और मणिकर्ण के ब्रrागंगा नाले में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। सैंज के जीवनालाए गड़सा घाटी के शिलागढ़, मनाली के स्रे गैलरी और बंजार के होरनगढ़ क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक बारिश का जोर बढ़ा और बादल फटने से नदियों-नालों में बाढ़ आ गई। इससे कई वाहन बह गए और दर्जनों स्थानों पर सडक़ें व पुल क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

कुल्लू प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तीन स्थानों पर बादल फटने की पुष्टि हुई है। इनमें सैंज का जीवा नाला, गड़सा की शिलागढ़ घाटी और मनाली के स्रे गैलरी क्षेत्र शामिल हैं। सैंज घाटी के मझान नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। गड़सा घाटी में हुरला, पचा और मनिहार नालों में भारी जलप्रवाह दर्ज किया गया है। 

बंजार के होरनगढ़ क्षेत्र में बंजार-बठाहर सड़क़ पर बना एक छोटा पुल और एक वाहन बाढ़ में बह गया। वहीं होरनगढ़ पटवार सर्कल के चेहणी गांव में एक गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी व मलबा घुस गया है। वहीं सैंज बाजार रोड को नुकसान पहुंचा है और एक जीप बह गई है।

सियूंड मार्ग और एक अस्थायी दुकान को भी क्षति पहुंची है। सबसे गंभीर नुकसान रैला बिहाल क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बादल फ टने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोगों के बह जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये लोग बाढ़ के दौरान अपना सामान निकाल रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

तेज बारिश के बाद लाहौल स्पीति में काजा समदो सडक़ पर भी हुर्लिंग और लरी के बीच में पहाड़ी से पत्थर गिरे और भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे एक गाड़ी और एक बाइक को नुकसान पहुंचा है। काजा डी.एस.पी अजय कुमार ने पर्यटकों को सलाह दी है कि जिस भी होटल में ठहरे हैं, वहीं रुके। मौसम साफ होने तक इधर-उधर मूव न करें और सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने को कहा है।

राजधानी शिमला में भी बुधवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों  शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 1 जुलाई तक भारी वष्रा की चेतावनी दी है। 

प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights