उत्तर प्रदेश में नारों की राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार भाजपा की तरफ से नारा आया है कि ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है’। यह नारा सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लगाया है।

अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्री ने नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया था, जो 30 नवंबर को समाप्त हुआ। यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है।
दरअसल, मंत्री ने मंच से पहले कहा कि राधे राधे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो जवाब में लोगों ने कहा कि राधे राधे कहना है। और फिर यह नारा कई बार दोहराया गया। आधा नारा मंत्री लगाते रहे और आधा नारा वहां मौजूद लोग लगाते रहे। अंत में जय श्री राम कहकर नारे को विराम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights