नोएडा के थाना-113 इलाके में एक लड़के ने बेटियों के सामने उनके पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है।

मामूली कहासुनी पर लड़के को इतना गुस्सा आ गया कि उसने मजीदुल पर चाकू से वार कर दिया। मजीदुल ने बचने की कोशिश की, लेकिन लड़के ने मजीदुल पर चाकू से कई वार कर लहुलुहान कर दिया। मजीदुल को इलाज के लिए नोएडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मामूली झगड़े में कहासुनी हुई। इसके बाद नाबालिग लड़के ने मजीदुल पर चाकू से वार किया। मजीदुल के एक चाकू पेट में लगा है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पीड़ित की हालत ठीक है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights