मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव हरितपुर में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

मामला बिगड़ता देख आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के कई थानों का फोर्स मौके पर बुला ली गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया। पुलिस पर पथराव करने के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। गांव में तनाव बना हुआ है। हरिपुर गांव में पिछले चार दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष ने थाने पर चार दिन पूर्व तहरीर दी थी लेकिन पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर मामला लगातार बिगड़ता चला गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस गांव में तैनात है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights